रक्छम में प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र का उद्घाटन एवं सेंसिटाइजेशन कार्यशालाएं आयोजित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रक्छम, जिला किन्नौर में RAMP योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से तथा द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, पांवटा साहिब द्वारा प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र का उद्घाटन किया गया। इसी क्रम में प्रथम एवं द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशालाएं 28 एवं 29 सितंबर 2026 को आयोजित की गईं।
यंगवार्ता न्यूज - रक्छम, 29 सितंबर 2026 :
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रक्छम, जिला किन्नौर में RAMP योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से तथा द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, पांवटा साहिब द्वारा प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र का उद्घाटन किया गया। इसी क्रम में प्रथम एवं द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशालाएं 28 एवं 29 सितंबर 2026 को आयोजित की गईं।
29 सितंबर को केंद्र का उद्घाटन गुरुलाल नेगी, जनरल मैनेजर, जिला उद्योग केंद्र, रिकांगपिओ द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज सुदर्शन, RAMP Coordinator, DIC रिकांगपिओ, यशवीर सिंह, कार्यवाहक प्रधानाचार्य, GSSS रक्छम, विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी की ओर से श्री हर्ष कुमार, सहायक प्रबंधक तथा श्री रोहित शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक उपस्थित रहे।
दोनों कार्यशालाओं में विद्यार्थियों, स्थानीय युवा क्लब, स्वयं सहायता समूहों (SHGs), पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदाय सहित 70 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशालाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में उद्यमिता एवं स्वरोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों एवं अवसरों को व्यवसायिक गतिविधियों से जोड़ना रहा।
कार्यशालाओं के दौरान प्रतिभागियों को उद्यमिता, स्वरोजगार, स्टार्टअप, नवाचार, स्थानीय संसाधनों पर आधारित व्यवसाय, सरकारी योजनाओं एवं संस्थागत सहयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक कौशल एवं पर्यटन आधारित अवसरों को आधुनिक तकनीक, डिजिटल माध्यमों और बाजार से जोड़कर नए व्यवसाय विकसित करने पर संवाद किया गया।
प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र का उद्देश्य रक्छम क्षेत्र के युवाओं एवं स्थानीय समुदाय को व्यवसायिक मार्गदर्शन, उद्यमिता के अवसर एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराकर ग्रामीण स्तर पर रोजगार एवं व्यवसाय सृजन को बढ़ावा देना है।
What's Your Reaction?
