राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में देश व प्रदेश के नामी कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां 

उपायुक्त किन्नौर एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव समिति डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। किन्नौर महोत्सव के तीसरे दिन मिस किन्नौर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें जिला की 18 युवतियों ने भाग लिया

Nov 2, 2025 - 14:02
Nov 2, 2025 - 14:17
 0  43
राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में देश व प्रदेश के नामी कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवर्ता न्यूज़ - रिकांगपिओ   02-11-2025
उपायुक्त किन्नौर एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव समिति डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। किन्नौर महोत्सव के तीसरे दिन मिस किन्नौर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें जिला की 18 युवतियों ने भाग लिया। 
प्रतियोगिता के तहत ट्रेडिशनल राउंड व एथनिक राउंड आयोजित किए गए और कल महोत्सव के अंतिम दिन टैलेंट व क्वेश्चन राउंड आयोजित किए जाएंगे जिसमें 10 प्रतिभागी भाग लेंगे। सदस्य सचिव राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव समिति डॉ. ओम प्रकाश यादव ने मुख्य अतिथि का कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर किन्नौर टोपी, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और हार्दिक अभिनंदन किया। किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में देश, प्रदेश व जिला की कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम का समा बांधा और उपस्थितों को मंत्रमुग्ध किया। 
मशहूर गायक विश्वजीत महापात्रा, विक्की चौहान , अभिज्ञा बैंड , धीरज शर्मा व तांत्रा बॉयज ने बतौर स्टार नाइट कलाकार अपनी प्रस्तुति दी और बेहतरीन गायन द्वारा लोगों को आनंदित किया। इस अवसर पर कमांडेंट भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस सुनील कुमार , कर्नल अंजनी कुमार कमान अधिकारी 136 OMC , उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक,  परियोजना अधिकारी, एकीकृत जनजातीय विकास घनश्याम दास , डीएसपी रिकांगपीओ उमेश्वर राणा , डीएसपी निचार राजकुमार , इंटक के महासचिव कुलवंत नेगी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow