पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर 3 गाडिय़ों की जोरदार टक्कर, हादसे में 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर भडवार में सोमवार को बड़ा हादसा पेश आया है, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया

Oct 28, 2024 - 16:26
 0  52
पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर 3 गाडिय़ों की जोरदार टक्कर, हादसे में 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - जवाली   28-10-2024

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर भडवार में सोमवार को बड़ा हादसा पेश आया है, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया है। नूरपुर के भडवार चौक में एक साथ तीन गाडिय़ां आपस में टकरा गईं और चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौका पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार भडवार चौक पर सडक़ किनारे एक आल्टो गाड़ी खड़ी थी, जिसमें तीन महिलाएं सवार थीं। पीछे से आ रही इनोवा गाड़ी ने खड़ी आल्टो को टक्कर मार दी। 

जिससे आल्टो में बैठी तीनों महिलाएं घायल हो गईं। इसके बाद एक अन्य आल्टो ने पीछे से इनोवा को टक्कर मार दी, जिससे आल्टो में सवार एक लडक़ी घायल हो गई। घटनास्थल पर लोगों का हुजूम एकत्रित हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow