पीपल के पेड़ पर गिरी आसमानी बिजली, 2 गौवंश की गई जान

जिले में जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नलसुहा के वार्ड नंबर-4 में रविवार की सुबह कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिला। तेज तूफान और गड़गड़ाहट के बीच आसमानी बिजली गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में दो बेसहारा गौवंश की दर्दनाक मौत हो गई है।

May 3, 2026 - 14:41
 0  4
पीपल के पेड़ पर गिरी आसमानी बिजली, 2  गौवंश  की गई जान
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

कांगड़ा 03 - 05 - 2026 :

 जिले में जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नलसुहा के वार्ड नंबर-4 में रविवार की सुबह कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिला। तेज तूफान और गड़गड़ाहट के बीच आसमानी बिजली गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में दो बेसहारा गौवंश की दर्दनाक मौत हो गई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक रविवार सुबह करीब 7:30 बजे क्षेत्र का मौसम अचानक खराब हो गया। तेज तूफान और बारिश के बीच आसमान से बिजली की एक तेज कड़कड़ाहट हुई और वह पास ही स्थित पहाड़ी देवता के पुराने पीपल के पेड़ पर आ गिरी। बिजली इतनी घातक थी कि पेड़ के नीचे खड़े दो बेसहारा गौवंश इसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

आसमानी बिजली की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिजली गिरने के बाद विशाल पीपल का पेड़ धू-धू कर जल उठा। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि बिजली के प्रहार से पेड़ के बीच का हिस्सा किस तरह झुलस गया है और वहां धुआं उठ रहा है। घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए एकजुटता दिखाई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित कर दिया है। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल है। लोग इसे कुदरत का कहर मान रहे हैं और बेसहारा गौवंश की मौत पर दुख जता रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow