पौंग झील में नहाने उतरे 23 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

पुलिस थाना फतेहपुर क्षेत्र में रविवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने एक परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल दीं। अटल बिहारी वाजपेयी क्षेत्रीय जलक्रीड़ा केंद्र संस्थान के पास पौंग डैम खटियाड़ के वॉटर स्पोर्ट्स एरिया में नहाने उतरा एक युवक जिंदगी की जंग हार गया

May 3, 2026 - 20:59
 0  20
पौंग झील में नहाने उतरे 23 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

ज्वाली 03 मई, 2026 :

 
पुलिस थाना फतेहपुर क्षेत्र में रविवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने एक परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल दीं। अटल बिहारी वाजपेयी क्षेत्रीय जलक्रीड़ा केंद्र संस्थान के पास पौंग डैम खटियाड़ के वॉटर स्पोर्ट्स एरिया में नहाने उतरा एक युवक जिंदगी की जंग हार गया। पौंग बांध की बेकाबू लहरों ने एक परिवार के चिराग को हमेशा के लिए बुझा दिया। मृतक की पहचान लवप्रीत (23) पुत्र संतोख कुमार, निवासी चोगीठी चौक, जालंधर (पंजाब) के रूप में हुई है।
 
बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लहरों में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस थाना फतेहपुर द्वारा मामले की आगामी जांच जारी है। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow