कांग्रेस के खिलाफ प्रदेशभर में तेज होंगे आंदोलन , बूथ जीता , चुनाव जीता हमारा संकल्प : श्रीकांत शर्मा
भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप एवं प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक दीपकमल, चक्कर शिमला में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार, संजीव कटवाल एवं पायल वैद्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति का गहन विश्लेषण करते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रामक रणनीति तय की गई
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 23-04-2026
भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप एवं प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक दीपकमल, चक्कर शिमला में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार, संजीव कटवाल एवं पायल वैद्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति का गहन विश्लेषण करते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रामक रणनीति तय की गई और निर्णय लिया गया कि अब भाजपा प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज करेगी तथा कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
What's Your Reaction?




