मुख्यमंत्री ने विधायक चंद्रशेखर के पिता के निधन पर शोक किया व्यक्त

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू  धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर के पिता काहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके पैतृक गांव बहरी पहुंचे

Jan 10, 2025 - 18:39
 0  31
मुख्यमंत्री ने विधायक चंद्रशेखर के पिता के निधन पर शोक किया व्यक्त
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    10-01-2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू  धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर के पिता काहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके पैतृक गांव बहरी पहुंचे। काहन सिंह का लंबी बीमारी के उपरांत गत दिनों जिला मंडी के धर्मपुर में उनके पैतृक स्थान बहरी में 82 वर्ष की आयु में देहांत हो गया था।

मुख्यमंत्री ने विधायक चंद्रशेखर, उनकी माता जयवंती देवी तथा शोकाकुल परिवारजनों को ढाढस बंधाया और इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व सीपीएस संजय अवस्थी, विधायक सुरेश कुमार, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, सरकाघाट से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी पवन ठाकुर, जोगिंदर नगर से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी जीवन ठाकुर, राज्य सहकारी सभाएं के निदेशक मंडल सदस्य लाल सिंह कौशल, एचपीएमसी के निदेशक मंडल सदस्य जोगिंदर गुलेरिया, शशी शर्मा व चंद्रशेखर, उपायुक्त अपूर्व देवगन और पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow