कांग्रेस नेता कुशल जेठी ने थामा भाजपा का दामन, डॉ बिंदल ने कराया जॉइन 

कांग्रेस नेता कुशल जेठी ने भाजपा का दामन थाम कर एक बड़ा संदेश दे दिया है, कांग्रेस टूट रही और बिखर रही है और कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में असंतुष्ट है। एक प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कुशल जेठी को भाजपा में शामिल कि

Sep 13, 2025 - 19:14
 0  41
कांग्रेस नेता कुशल जेठी ने थामा भाजपा का दामन, डॉ बिंदल ने कराया जॉइन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

भाजपा ने 18000 रहता किट और 42 ट्रक राहत सामग्री आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचने का काम किया

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन   13-09-2025

कांग्रेस नेता कुशल जेठी ने भाजपा का दामन थाम कर एक बड़ा संदेश दे दिया है, कांग्रेस टूट रही और बिखर रही है और कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में असंतुष्ट है। एक प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कुशल जेठी को भाजपा में शामिल किया। जहां सभी कार्यकर्ताओं ने जेठी का भाजपा में आने का स्वागत किया वहीं जेठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का 3 साल का कार्यकाल विफल रहा और कांग्रेस पार्टी में किसी भी कार्यकर्ता के काम नहीं हो रहा है पा रहे हैं। 

कांग्रेस पार्टी में ना प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर का संगठन है और ना कोई बैठक हो रही है, सोलन से कांग्रेस के स्वास्थ्य मंत्री तो मिलते ही नहीं है तो बात करें किससे। उन्होंने कहा मैं सेवा करने आया हूं और वास्तव में भाजपा ही सेवा करने वाला राजनीतिक संगठन है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा हिमाचल प्रदेश में तीन चरणों में बड़ी आपदा आई जिसमें से पहला मंडी, दूसरा कल्लू और तीसरा चंबा रहा। जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल का दौरा कर गए और आज भाजपा की 7 केंद्रीय मंत्री फील्ड में उतरकर काम कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी फील्ड सर से गायब है। 

डॉ बिंदल ने बताया कि आज तक भाजपा 18000 किट आपदाग्रस्त क्षेत्रों में भेज चुकी है, इसके अंतर्गत भोजन 1 महीने का, तारपाल,बाल्टी, मग जैसी वस्तुएं है। आज रात तक 4800 राहत किट और 22 ट्रक राहत सामग्री के चंबा पहुंच जाएंगे, 16 राहत सामग्री भरे ट्रक पहले ही पहुंच चुकी है और कल हिमाचल के  राज्यपाल एक बड़ी खेप चंबा जिले को देने जा रहे हैं। भाजपा का कार्यकर्ता आपदा के 24 घंटे के अंदर अंदर फील्ड पर उतर गया था, पर कांग्रेस के नेता आज तक फील्ड से बाहर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow