माजरा में 956 ग्राम चूरा पोस्त सहित एक गिरफ्तार

 जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा की टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 956 ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Jun 23, 2026 - 20:30
 0  5
माजरा में 956 ग्राम चूरा पोस्त सहित एक गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज पांवटा साहिब 23 जून, 2026 : 

 जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा की टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 956 ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 जून 2026 को पुलिस थाना माजरा की टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस टीम पोल टेक्निकल कॉलेज, गांव घुंगलों सड़क के पास मौजूद थी। तभी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को रोका। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 956 ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी की पहचान अयूब खान उर्फ सोनी पुत्र असलम खान निवासी गांव घुंगलों, डाकघर धौलाकुआं, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। 

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किस उद्देश्य से रखा गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow