कामगार कल्याण बोर्ड में मोटिवेटर के अनुरूप 150 श्रमिक मित्र आउटसोर्स आधार पर होंगे नियुक्त 

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में मोटिवेटर के अनुरूप 150 श्रमिक मित्र आउटसोर्स आधार पर नियुक्त किए जाएंगे। बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन भी बढ़ेगा

Sep 7, 2025 - 11:41
 0  65
कामगार कल्याण बोर्ड में मोटिवेटर के अनुरूप 150 श्रमिक मित्र आउटसोर्स आधार पर होंगे नियुक्त 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     07-09-2025

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में मोटिवेटर के अनुरूप 150 श्रमिक मित्र आउटसोर्स आधार पर नियुक्त किए जाएंगे। बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन भी बढ़ेगा। यह जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने  शिमला में बोर्ड की 51वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। 

कामगारों को सुविधा देने के लिए कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और सोलन में मॉडल कल्याण योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार लेबर चौक बनाने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में गैर सरकारी सदस्य रविंद्र सिंह रवि, भूपेंद्र सिंह, जेसी चौहान, प्रदीप कुमार, विशेष सचिव वित्त विजय वर्धन, सचिव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव कुमार और अतिरिक्त सचिव विधि आरएस तोमर उपस्थित रहे।

बैठक में मजदूरों और उनके आश्रितों की कौशल क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें कौशल विकास प्रशिक्षण देने का भी निर्णय लिया गया। बोर्ड द्वारा पंजीकृत मजदूरों के डाटा को ई-श्रम पोर्टल से जोड़ने के लिए बोर्ड को दावों का डाटा डिजिटलाइज करने के निर्देश दिए गए। यह भी निर्णय हुआ कि हमीरपुर जिले में उचित मूल्य की दुकानों पर पायलट आधार पर बोर्ड की योजनाओं के प्रचार के लिए होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। 

आपदा प्रभावित पंजीकृत मजदूरों को राज्य सरकार की योजनाओं व दिशा-निर्देशों के अनुरूप वित्तीय मदद की जाएगी। इसमें सरकार की योजनाओं में 10 प्रतिशत अतिरिक्त राशि के साथ प्रदान की जाएगी। बोर्ड ने दावे दाखिल करने की समयसीमा को एक वर्ष करने का निर्णय लिया गया। 

कंवर ने अधिकारियों को हमीरपुर में बोर्ड के मुख्यालय के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। भोरंज में बोर्ड का नया उप कार्यालय खोलने की स्वीकृति भी दी गई। उन्होंने शिमला में मजदूर कल्याण कार्यालय के लिए स्थायी भवन उपलब्ध करवाने का मामला हिमुडा से उठाने के निर्देश भी दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow