हिमाचल किसान सभा की जिला स्तरीय बैठक, 10 अगस्त को किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे
नाहन में हिमाचल किसान सभा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों और मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से 10 अगस्त को देशभर में होने जा रहे जेल भरो आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की गई। जिला सिरमौर में भी 10 अगस्त को किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 1 अगस्त :
नाहन में हिमाचल किसान सभा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों और मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से 10 अगस्त को देशभर में होने जा रहे जेल भरो आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की गई। जिला सिरमौर में भी 10 अगस्त को किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुई हिमाचल किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि 10 अगस्त को किसान सभा किसानों के मुद्दों को लेकर देश सहित हिमाचल प्रदेश में भी किसान सड़कों पर उतरेंगे ।
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार ने किसानों से कई वायदे किए थे, जिन्हें आज तक पूरा नहीं किया गया। साथ ही किसानों को वायदे के अनुरूप कानूनी गारंटी के साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य नही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत मजदूरों को 200 दिनों का रोजगार सुनिश्चित करने की मांग केंद्र सरकार से की जा रही है क्योंकि मौजूदा में मनरेगा में हुए बदलाव से रोजगार पर बड़ा असर पड़ेगा।
राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि हिमाचल किसान सभा द्वारा प्रदेश में दूध संग्रहण केंद्रों की संख्या बढ़ाने और इन केंद्रों में मशीनरी बढ़ाने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 4 लाख से अधिक ऐसे परिवार है जो भूमि के मालिक नहीं है ऐसे में किसान सभा द्वारा उन भूमिहीन परिवारों को 5 बीघा भूमि उपलब्ध करवांने की भी मांग उठाई जा रही है
What's Your Reaction?

