आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर जिला सिरमौर में आरक्षण रोस्टर जारी 

आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर जिला सिरमौर में आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा जारी अधिसूचनाओं

Apr 6, 2026 - 15:58
Apr 6, 2026 - 16:46
 0  50
आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर जिला सिरमौर में आरक्षण रोस्टर जारी 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    06-04-2026

आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर जिला सिरमौर में आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा जारी अधिसूचनाओं के अनुसार जिले में ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों, पंचायत समिति सदस्य वार्डों, जिला परिषद सदस्य वार्डों और पंचायत समिति अध्यक्ष पदों का आरक्षण तय कर दिया गया है।

रोस्टर जारी होने के साथ ही अब जिला भर में चुनावी हलचल तेज हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचनाओं में सिरमौर के नाहन, पांवटा साहिब, पच्छाद, राजगढ़, शिलाई, संगड़ाह, ददाहू और कमरऊ स्थित तिलोरधार विकास खंडों की पंचायतों के लिए आरक्षण घोषित कर दिया गया है।

इस बार कई पंचायतें और वार्ड महिला वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि कई सीटें अनारक्षित भी रखी गई हैं।

 https://litly.net/hu6mjrw/

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow