हमीरपुर में एक निजी होटल में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश,पुलिस ने तीन महिलाओं को किया रेस्क्यू  

हमीरपुर जिला के भोटा क्षेत्र से कुछ दूरी पर एनएच किनारे स्थित एक निजी होटल में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने यहां से तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया

Apr 6, 2026 - 15:49
Apr 6, 2026 - 16:48
 0  4
हमीरपुर में एक निजी होटल में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश,पुलिस ने तीन महिलाओं को किया रेस्क्यू  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    06-04-2026

हमीरपुर जिला के भोटा क्षेत्र से कुछ दूरी पर एनएच किनारे स्थित एक निजी होटल में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने यहां से तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया है। तीनों पंजाब की रहने वाली हैं तथा इनका मेडिकल करवाया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल में रेड की तथा वहां पर पंजाब की तीन महिलाओं पाई गईं। 

वहीं यहां पर आने वाले लोगों को रजिस्टर में कोई रिकार्ड मेंटेन नहीं पाया गया। देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश होता देख होटल प्रबंधकों ने पुलिस से सेटलमेंट करने की भी कोशिश की। हालांकि मामले को लीड कर रहे सदर थाना के एसएचओ कुलवंत सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिलाओं को रेस्क्यू किया तथा होटल प्रबंधकों से बातचीत की।

सेटलमेंट को लेकर की गई कोशिश पूरी तरह से नाकाम रही। बताया जा रहा है कि होटल के तीन मालिक हैं तथा होटल को भी तीन हिस्सों में बांटा गया है। दो मालिकों ने होटल में आने वाले ग्राहकों के रजिस्ट्रेशन का कोई रिकार्ड नहीं रखा था, जबकि तीसरे का रजिस्ट्रर मेंटेन पाया गया। 

पुलिस ने पकड़ी गई महिलाओं को मेडिकल कालेज हमीरपुर में सामान्य मेडिकल करवाया है, वहीं इन्हें वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। निजी होटल मालिकों को नोटिस पर छोड़ा गया है। बताया जाता है कि यहां पर काफी समय से इस धंधा चल रहा था।

मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर राजेश कुमार ने बताया कि देह व्यापार का मामला सामने आया है। पंजाब की तीन महिलाओं को रेक्स्यू किया गया है तथा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। निजी होटल मालिकों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow