डीजीपी अशोक तिवारी ने की मैगा वॉकथॉन की तैयारियों की समीक्षा

बेहद खतरनाक नशीले पदार्थ चिट्टे के विरुद्ध प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए गए विशेष अभियान के तहत 16 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा हमीरपुर में आयोजित

Dec 14, 2025 - 15:15
 0  15
डीजीपी अशोक तिवारी ने की मैगा वॉकथॉन की तैयारियों की समीक्षा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  हमीरपुर    14-12-2025

बेहद खतरनाक नशीले पदार्थ चिट्टे के विरुद्ध प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए गए विशेष अभियान के तहत 16 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा हमीरपुर में आयोजित की जा रही मैगा वॉकथॉन की तैयारियों की निगरानी के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस के महानिदेशक अशोक तिवारी स्वयं हमीरपुर पहुंच गए हैं।
 
रविवार को उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दोसड़का के पुलिस मैदान का निरीक्षण किया और मैगा वॉकथॉन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मैदान में विभिन्न व्यवस्थाओं एवं आवश्यक सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। 

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे मैदान में प्रतिभागियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखें और इस बड़े आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए तत्परता के साथ कार्य करें।

डीजीपी ने मैदान में सफाई व्यवस्था, शौचालय सुविधा, प्रतिभागियों की सुचारू आवाजाही, पेयजल एवं रिफ्रेशमेंट वितरण, मैदान के आस-पास यातायात व्यवस्था, पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती और अन्य प्रबंधों के बारे में अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की।
 
इस अवसर पर उपायुक्त अमरजीत सिंह, आईजी विमल गुप्ता, डीआईजी दिवाकर शर्मा, प्रथम बटालियन वनगढ़ की कमांडेंट डॉ. आकृति शर्मा और पुलिस के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow