प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा को 20 लाख का ऋण एक प्रतिशत ब्याज पर करवा रही उपलब्ध

 डा.वाई.एस.परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत गरीब परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए एक प्रतिशत ब्याज पर 20 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस योजना से इंजीनियररिंग, मेडिकल, प्रबंधन, पैरा मेडिकल, फार्मेंसी, नर्सिंग, विधि सहित विभिन्न डिप्लोमा और डिग्री कोर्सों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, बहुतकनीकी संस्थानों और मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से पीएचडी करने के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी।

Jul 12, 2026 - 18:14
 0  2
प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा को 20 लाख का ऋण एक प्रतिशत ब्याज पर करवा रही उपलब्ध

यंगवार्ता न्यूज नाहन 12 जुलाई, 2026  : 

 डा.वाई.एस.परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत गरीब परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए एक प्रतिशत ब्याज पर 20 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस योजना से इंजीनियररिंग, मेडिकल, प्रबंधन, पैरा मेडिकल, फार्मेंसी, नर्सिंग, विधि सहित विभिन्न डिप्लोमा और डिग्री कोर्सों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, बहुतकनीकी संस्थानों और मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से पीएचडी करने के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी।
यह जानकारी सिरमौर जिला में चल रहे विशेष प्रचार अभियान के दौरान विकास खंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत दीदग और ठोड़निवाड़ तथा विकास खंड पच्छाद की ग्राम पंचायत वासनी और चमेंजी में आयोजित हुए फोक मीडिया कार्यक्रमों के दौरान  लोगों को दी।

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से अनुमोदित दल शिरगुल सांस्कृतिक दल तथा गिरिगंगा सांस्कृतिक दल ने गीतों व नुक्कड़ नाटक से उपस्थित लोगों को सरकार गांव के द्वार, सुख आश्रय योजना, अन्तर्जातिय विवाह योजना, दिव्यांग विवाह अनुदान, अम्बेदकर लघु ऋण योजना तथा मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से सहायता राशि प्रदान किए जाने तथा इन योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया बारे भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान उपस्थित लोगों विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow