सदियों पुरानी परंपरा आज भी कायम, ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर में राजपरिवार ने किया खड्ग पूजन
रियासत काल से चली आ रही प्रथा को कायम रखते हुए आज ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर में शाही परिवार के सदस्यों ने परंपरा अनुसार शाही खड़ग की पूजा की। इस दौरान शाही परिवार के सदस्य एवं पूर्व विधायक कुंवर अजय बहादुर सिंह विशेष तौर पर पूजा में शामिल हुए।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 11 अक्टूबर :
रियासत काल से चली आ रही प्रथा को कायम रखते हुए आज ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर में शाही परिवार के सदस्यों ने परंपरा अनुसार शाही खड़ग की पूजा की। इस दौरान शाही परिवार के सदस्य एवं पूर्व विधायक कुंवर अजय बहादुर सिंह विशेष तौर पर पूजा में शामिल हुए।
मीडिया से बात करते हुए शाही परिवार के सदस्य एवं पूर्व में रहे विधायक कुंवर अजय बहादुर सिंह ने बताया कि बरसों पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए आज भी सादगी और विधि विधान के साथ निभाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आज कालीस्थान मंदिर में खड़क पूजा हुई इसको खंडा स्थापना भी कहा जाता है यह खंडा शाही परिवार की दो धारी तलवार है। ये नवरात्रि के पहले दिन यहां खड़क स्थापना की जाती है और नौ दिनों तक इसकी पूजा अर्चना की जाएगी नवमी के दिन पहले तो इस तलवार से पशु बलि दी जाती थी परंतु वर्तमान समय में नारियल की बलि देकर की तलवार वापस शाही महल लौटेगी। कालीस्थान मंदिर में खड़ग स्थापना से पूर्व जगन्नाथ मंदिर में भी शाही परिवार ने माथा टेका जिसके बाद इस खड़क को खाली स्थान मंदिर लाया गया है।
उन्होंने बताया कि आज के दिन पूरे सिरमौर की सुख शांति की कामना इस पूजा में की जाती है और राज परिवार यह वचन भी देता है कि यदि सिरमौर पर कोई भी आपदा आएगी तो राज परिवार रक्षा के लिए सबसे आगे खड़ा रहेगा। उन्होंने बताया कि राज परिवार द्वारा सदियों से चल रही यह परंपरा आज भी बखूबी निभाई जा रही है।
What's Your Reaction?


