अंडर-14 ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन, नाहन छात्र वर्ग व बनकला बालिका वर्ग में ऑल राउंड बेस्ट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला में आयोजित अंडर-14 छात्र एवं छात्रा वर्ग की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज 6 सितंबर 2026 को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में नाहन ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन, 6 सितंबर :
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला में आयोजित अंडर-14 छात्र एवं छात्रा वर्ग की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज 6 सितंबर 2026 को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में नाहन ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
U-14 Girls प्रतियोगिता का शुभारंभ 4 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला की प्रधानाचार्य एवं आयोजन सचिव (Organising Secretary) श्रीमती प्रीति तनवर द्वारा किया गया। 3 दिनों तक चली प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, योग, शतरंज, कुश्ती सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर छात्र वर्ग में ऑल राउंड बेस्ट का खिताब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नाहन ने हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में ऑल राउंड बेस्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला रहा।
छात्र वर्ग में वॉलीबॉल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नाहन प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामा द्वितीय रहा। कबड्डी में नाहन ने प्रथम तथा पंजाहल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में नाहन प्रथम और पाइनवुड पब्लिक स्कूल जमटा द्वितीय रहा।
बैडमिंटन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला Dhaun प्रथम तथा एसवीएन पब्लिक स्कूल नाहन द्वितीय रहा। योग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिरला प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला द्वितीय रहा। कुश्ती में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा द्वितीय रहा।
शतरंज में छात्र वर्ग का प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नाहन ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला ने हासिल किया।
बालिका वर्ग में भी प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम
बालिका वर्ग में वॉलीबॉल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामा प्रथम तथा Gsss Dhaun द्वितीय रहा। कबड्डी में रामा प्रथम और बनकला द्वितीय रहा। खो-खो में जमटा प्रथम तथा बनकला द्वितीय रहा।
बैडमिंटन में सिरमौर हिल्स पब्लिक स्कूल नाहन प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामा द्वितीय रहा। योग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिरला प्रथम तथा बनकला द्वितीय रहा। शतरंज में बनकला प्रथम औरGsss Dhaun द्वितीय रहा।
सांस्कृतिक गतिविधियों में भी विद्यार्थियों ने बिखेरा हुनर
प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया (Declamation), एकल गीत, समूह गीत, लोक नृत्य तथा एकांकी जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Declamation में ध्रुव शर्मा (पाइनवुड पब्लिक स्कूल जमटा) प्रथम, शिवांश तोमर (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला) द्वितीय तथा रेहान (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन) तृतीय रहे। एकल गीत में अनन्या (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा) प्रथम, अर्शिता (एसवीएन पब्लिक स्कूल नाहन) द्वितीय तथा वैष्णवी (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला) तृतीय रही। समूह गीत में एसवीएन पब्लिक स्कूल नाहन ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन ने द्वितीय तथा बनकला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन प्रथम तथा जमटा द्वितीय रहा, जबकि एकांकी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला Dhaun प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहलियों द्वितीय रहा।
समापन समारोह में खेल प्रभारी नाहन ब्लॉक श्री अरुण शर्मा, प्रधान श्री हरीश शर्मा, नाहन ब्लॉक के पदाधिकारी, बॉयज स्कूल नाहन के शारीरिक शिक्षक श्री अजय शर्मा, शारीरिक शिक्षक श्री संजीव राणा, श्री ताराचंद, श्री दीवान चंद, श्री नरेश कुमार, श्री वीरेंद्र शर्मा, श्री सुरेंद्र ठाकुर, श्री अनुराग क्षेत्री, श्री हरवंश सिंह, श्रीमती गीता शर्मा, श्रीमती मोहसीना बेग, श्रीमती नीलम शर्मा, श्रीमती शर्मीला, श्री विक्रम सिंह ठाकुर, श्री अरुण शर्मा, श्री संजय शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य एवं आयोजन सचिव श्रीमती प्रीति तनवर ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। समारोह का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।
What's Your Reaction?

