विदाई समारोह में एवीएन के विद्यार्थियों ने बिखेरे इन्द्रधनुषी रंग , स्कूल के प्रधानाचार्य ने जीवन में सफल होने का दिया मूलमंत्र 

स्थानीय एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जमा एक के विद्यार्थियों ने जमा दो के विद्यार्थियों को आज एक विदाई पार्टी का आयोजन किया , जिसमें दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों ने रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया

Feb 25, 2025 - 19:04
Feb 25, 2025 - 19:27
 0  37
विदाई समारोह में एवीएन के विद्यार्थियों ने बिखेरे इन्द्रधनुषी रंग , स्कूल के प्रधानाचार्य ने जीवन में सफल होने का दिया मूलमंत्र 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  25-02-2025
स्थानीय एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जमा एक के विद्यार्थियों ने जमा दो के विद्यार्थियों को आज एक विदाई पार्टी का आयोजन किया , जिसमें दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों ने रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस विदाई समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षाविद केके चन्दोला बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए , जबकि प्रतिभा चन्दोला कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि थी। इस सफल सांस्कृतिक और विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को शानदार टाइटल देकर एक दूसरे का सम्मान किया। 
इस अवसर पर केके चंदोला ने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र का भविष्य होते हैं। उन्होंने कहा कि इनका सांस्कृतिक , चारित्रिक , नैतिक और सामाजिक विकास ही किसी भी राष्ट्र की उन्नति का निर्धारण करता है  और इसलिये यदि राष्ट्र का भविष्य खूब पल्लवित पुष्पित होगा तो राष्ट्र भी समृद्ध होगा। इस मौके पर कुछ मेधावी , स्कूल की गतिविधियों में अव्वल रहने वाले होनहार विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया जिसमें अक्षत वालिया , ध्रुव पंडित , आँचल , करन पाल , नन्दिनी , एकलव्य , कैफ ,  विवेक , मयंक पवार , स्नेहा , मानसी , अक्षिता , सूर्यांशी , अंजली , वर्षा , विज्येंद्रा , पलक गुप्ता शामिल थे। 
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस , एकल नृत्य , नृत्य नाटिका , लोक गीत , हिमाचली , हाटी , एकल गीत , पंजाबी डांस , कविता और रूचिकर कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन साकत सिंघमार , कृष , कृतिका , एनम चौहान , रेहाना , रिधिमा , आरुषि ने किया। इस अवसर पर दिवांशी , सोनाक्षी , दिशा , रिया , आशु , अनुष्का , आँचल , निताशा , अदिति , शगुन , पवन , निखिल , वैभव , यश , निखिल स्वास्तिक , अनुज , निर्णय , अहाना , हर्षित और दिव्यांक ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये , जबकि प्लस टू कक्षा से आदित्य , रुद्र , कैफ , आर्य , रिया , मासीरा , मनस्वी , अक्षिता , आंचल  , नंदिनी , खुशबू , विदिशा , सांभवी और सार्थक ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow