कृषि विज्ञान केंद्र चंबा में किसान सम्मान समारोह , कृषि विभाग ने किसानों को वितरित की  फसल बीमा पॉलिसी

कृषि विज्ञान केंद्र चंबा (सरू) में 24 फरवरी को किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर किसानों को 19वीं किसान सम्मान निधि का सीधा प्रसारण भागलपुर (बिहार) से करवाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा व आत्मा परियोजना के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पहले सत्र में विज्ञान और किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र चंबा के वैज्ञानिकों  एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों की समस्याओं का भी समाधान किया गया

Feb 25, 2025 - 19:02
Feb 25, 2025 - 19:24
 0  41
कृषि विज्ञान केंद्र चंबा में किसान सम्मान समारोह , कृषि विभाग ने किसानों को वितरित की  फसल बीमा पॉलिसी
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
  
यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा  25-02-2025
कृषि विज्ञान केंद्र चंबा (सरू) में 24 फरवरी को किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर किसानों को 19वीं किसान सम्मान निधि का सीधा प्रसारण भागलपुर (बिहार) से करवाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा व आत्मा परियोजना के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पहले सत्र में विज्ञान और किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र चंबा के वैज्ञानिकों  एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों की समस्याओं का भी समाधान किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक डॉक्टर केहर सिंह ठाकुर द्वारा किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र चंबा की कार्यप्रणाली व उद्देश्य से अवगत करवाया तथा उपनिदेशक कृषि विभाग चंबा डा.  भूपेन्द्र सिंह ने किसानों से अपील की  कि वह किसान सम्मान निधि योजना व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में अधिक से अधिक किसानों को जानकारी दें जिससे अधिक से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिल सके। इस अवसर पर पात्र किसानों को फसल बीमा पॉलिसी भी वितरित की गई। कार्यक्रम में चंबा जिला के 5 विकास खंडों के 160 किसानों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिला प्रबंधक दीपक ने किसानों को रबी, खरीफ, मक्का व धान फसल के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा वैज्ञानिक डॉ. जया चौधरी, नेहा धीमान व आत्मा परियोजना से बी.टी.एम. सपना ने प्राकृतिक खुशहाल किसान के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र चंबा (सरू) के वैज्ञानिकों, कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों , आत्मा परियोजना व बीमा कंपनी के  अधिकारियों के अलावा 160 किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow