सिरमौर के गिरिपार में 3 दिनों के बाद दिवाली का समापन, लिम्बर नृत्य के साथ हुआ दीवाली का समापन
हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में दिवाली आज भी पारंपरिक तरीके से मनाई जाती है और यहां सदियों पुरानी परंपराएं निभाई जा रही है।सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र के कई इलाकों में तीन दिनों के बाद आज दिवाली का समापन हो गया। मशाल यात्रा के साथ शुरू हुई दीपावली यहां लिम्बर नृत्य के साथ समापन होता है।
तीन दिनों तक इस इलाके में दीपावली मनाई गई इस दौरान यहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए को दर्शाते है कि आज भी इस ईलाके के लोग सदियों पुरानी संस्कृति को जिंदा रखे हुए है।
क्षेत्र के बडोल गाँव के लोगो ने बताया कि पारंपरिक तरीके से यहां दिवाली मनाई जाती है और आज भी यहां बजुर्गों के समय शुरू हुई परंपराओं को निभाया जाता है ।लोगो ने बताया कि 3 दिन के इस उत्सव के दौरान मशाल यात्रा और रासा नृत्य लोगो के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहते है।
रासा नृत्य के दौरान पुरूषों द्वारा हारुल का गायन किया जाता है जिसमें हमारी संस्कृति के साथ-साथ पुरानी लोक गाथाओं का भी बखान किया जाता है।
हिमाचल के जिला सिरमौर का एक इलाका ऐसा भी है जहांआज से ठीक 1 महीने के बाद दिवाली मनाई जाएगी जिसे बूढ़ी दीवाली कहा जाता है। बूढ़ी दिवाली को लेकर भी अब तैयारीयां शुरू हो जाएगी।
What's Your Reaction?
