चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी,प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर
न्यूज़ एजेंसी - चंडीगढ़ 16-04-2026
चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
घटना के समय स्कूल में प्रार्थना समाप्त होने के बाद बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में मौजूद थे। अचानक भारी पुलिस बल के पहुंचने से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए बच्चों और स्टाफ को शांत रहने की अपील की।
एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमकी भरे ईमेल में विभिन्न स्थानों और समय का जिक्र करते हुए बम धमाकों की बात कही गई है। साथ ही भड़काऊ और आपत्तिजनक संदेश भी शामिल किए गए हैं।
हालांकि ईमेल भेजने वाले की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों में सघन जांच जारी है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
What's Your Reaction?




