चंबा के चेली गांव के डोंडरा नाला में बादल फटने से  65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की नाले में बहने से मौत 

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच कई जगह झमाझम बारिश-अंधड़ के साथ ओलावृष्टि हुई। चंबा जिले के चेली गांव के डोंडरा नाला में शनिवार रात बादल फटने से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की नाले में बहने से मौत

May 5, 2025 - 11:32
 0  25
चंबा के चेली गांव के डोंडरा नाला में बादल फटने से  65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की नाले में बहने से मौत 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   05-05-2025

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच कई जगह झमाझम बारिश-अंधड़ के साथ ओलावृष्टि हुई। चंबा जिले के चेली गांव के डोंडरा नाला में शनिवार रात बादल फटने से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की नाले में बहने से मौत हो गई। बाढ़ में 150 भेड़-बकरियां भी नाले में बह गईं। उधर, राजधानी शिमला में दोपहर बाद करीब 1:30 बजे ही अंधेरा छा गया। 

इस बीच गर्ज के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई। लाहौल में चोटियों पर बर्फबारी और कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। कुल्लू में शनिवार रात से शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक जारी रही। 9 घंटे हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। 

इसके अलावा रामपुर, सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर मंडी में भी बारिश-अधंड़ और ओलावृष्टि हुई। ओले गिरने से फलदार पौधों और गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। बारिश से प्रदेश के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow