नाहन शहर में गहराया पेयजल संकट , भाजपा ने बिगड़ी पेयजल व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

शहर में बिगड़ती पेयजल व्यवस्था को लेकर भाजपा ने जल शक्ति विभाग और जनप्रतिनिधियो की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पेयजल समस्या को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। मीडिया को जारी बयान में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा कि आए दिन शहर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

May 4, 2025 - 19:41
 0  56
 नाहन शहर में गहराया पेयजल संकट , भाजपा ने बिगड़ी पेयजल व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media


यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  04-05-2025

शहर में बिगड़ती पेयजल व्यवस्था को लेकर भाजपा ने जल शक्ति विभाग और जनप्रतिनिधियो की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पेयजल समस्या को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। मीडिया को जारी बयान में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा कि आए दिन शहर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
मगर इसे लेकर ना तो स्थानीय विधायक और ना ही जब शक्ति विभाग गंभीर है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय में पूर्व विधायक डॉ. राजीव बिंदल के कार्यकाल में शहर के लिए बनी पुरानी पेयजल योजनाओं को भी दुरुस्त करवाया गया था। साथ ही गिरी पेयजल योजना से भी भरपूर मात्रा में पानी मिल रहा था। 
मगर अब व्यवस्था आए दिन लड़खड़ाती जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर की भीतर कई वार्डों में लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है और लोग हैंडपंप से पानी भरने के लिए मजबूर है साथ ही लोगों द्वारा की जाने वाली शिकायतों पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow