पूर्व जयराम सरकार और उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश हित के खिलाफ केंद्र के आगे टेके घुटने - जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश में मानसून और संभावित आपदाओं को लेकर सरकार पहले से अलर्ट मोड में है. इस संबंध में राजस्व विभाग ने हाल ही में उच्च अधिकारियों के स्तर पर बैठक भी की. राजेश मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए

Jun 20, 2026 - 20:35
 0  8
पूर्व जयराम सरकार और उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश हित के खिलाफ केंद्र के आगे टेके घुटने - जगत सिंह नेगी

यंगवार्ता न्यूज शिमला 20 जून, 2026 : 

 हिमाचल प्रदेश में मानसून और संभावित आपदाओं को लेकर सरकार पहले से अलर्ट मोड में है. इस संबंध में राजस्व विभाग ने हाल ही में उच्च अधिकारियों के स्तर पर बैठक भी की. राजेश मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ भी बैठक की गई है.हिमाचल सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि दुर्घटना संभावित क्षेत्र में डिजास्टर मैनेजमेंट और एसडीआरएफ की टीमों को भी तैनात किया गया है. साथ ही सरकार की ओर से नदियों में ड्रेजिंग के साथ स्लाइडिंग साइट में भी नुकसान को कम करने के लिए काम किया जा रहा है.

जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में निर्माण गतिविधियों को लेकर भी सरकार पॉलिसी को धरातल पर उतार रही है. इस मुद्दे पर कैबिनेट सब कमेटी की बैठक आयोजित हुई हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले में हाईकोर्ट के निर्देश भी प्राप्त हुए हैं. ऐसे में एक विस्तृत योजना पंचायतों को भेजी जाएगी, जिसमें यह स्पष्ट किया जाएगा कि कितनी भूमि पर कितनी मंजिला इमारत का निर्माण किया जा सकेगा और इसके लिए क्या नियम होंगे. उन्होंने कहा कि नदी-नालों से कितनी दूरी पर भवन निर्माण किया जा सकता है, ऐसे सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को नई नीति में शामिल किया गया है.

वहीं केंद्र से मदद के मुद्दे पर जगत सिंह नेगी ने केंद्र सरकार पर फिर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का रवैया हमेशा उदासीन रहा है. नेगी ने कहा कि केंद्र से आने वाले मंत्री बड़ी-बड़ी बातें करते हैं. जब जेपी नड्डा से इस विषय पर सवाल पूछा गया तो वो अगल बगल में झांकने लगे. नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से की गई घोषणा को लगभग एक साल होने वाला है, लेकिन उसे भी अब तक पूरा नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि अब भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के साथ न्याय नहीं किया, बल्कि केवल भेदभाव किया है.

जगत सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमेशा हिमाचल के हितों के लिए आवाज उठाई है, जबकि पूर्व भाजपा सरकार ने केंद्र के आगे घुटने टेक दिए थे. उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी भाजपा की सरकार है और उन्होंने भी केंद्र के आगे घुटने टेक दिए. नेगी ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि उन्होंने प्रयास किए थे तो उनके कार्यकाल में निर्णय क्यों नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व जयराम ठाकुर सरकार ने हिमाचल के हितों के साथ समझौता किया। नेगी ने कहा कि प्रदेश के कई प्रोजेक्ट हिमाचल के हितों के खिलाफ केंद्र को बहुत कम कीमत पर दे दिए गए. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को इस बात पर शर्म आ रही होगी कि वे किस तरह की डबल इंजन सरकार चला रहे थे। नेगी ने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में प्रदेश को एक भी नया प्रोजेक्ट नहीं मिला और कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता गया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह करने का काम करती है, लेकिन अब जनता उनके इस खेल को समझ चुकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow