जहरीला पदार्थ निगलने से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी की मौत 

पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी की जहरीला पदार्थ निगलने से माैत हो गई है। जबकि चाैधरी की पत्नी की डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल टांडा में भर्ती

Oct 8, 2024 - 22:17
 0  419
 जहरीला पदार्थ निगलने से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी की मौत 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -टांडा    08-10-2024

पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी की जहरीला पदार्थ निगलने से माैत हो गई है। जबकि चाैधरी की पत्नी की डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल टांडा में भर्ती है। जानकारी के अनुसार अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दोनों को उपचार के लिए टांडा में भर्ती करवाया गया था। लेकिन मंगलवार शाम को राकेश चौधरी की माैत हो गई। 

मृतक राकेश चौधरी ग्राम पंचायत पधर के रहने वाले थे। 2022 में भाजपा के चुनाव चिह्न और 2024 व 2019 के विस उपचुनाव में दो बार बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ा ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि राकेश चौधरी और उनकी पत्नी ने किसी जहरीली दवाई का सेवन कर लिया। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए टांडा में भर्ती करवाया गया । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow