मंडी जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न, उपायुक्त ने दिलाई शपथ

जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद के लिए आज निर्वाचन प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन द्वारा संपन्न की गई। जिला परिषद सभागार मंडी में हुए निर्वाचन में जिला परिषद वार्ड नंबर 21 खिलड़ा से सदस्य अमरू राम निवासी गांव पटयोड़ा, डाकघर मलोह को निर्विरोध जिला परिषद अध्यक्ष चुने गए

Jul 2, 2026 - 16:30
 0  6
मंडी जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न, उपायुक्त ने दिलाई शपथ

यंगवार्ता न्यूज मंडी, 02 जुलाई, 2026 : 

जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद के लिए आज निर्वाचन प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन द्वारा संपन्न की गई। जिला परिषद सभागार मंडी में हुए निर्वाचन में जिला परिषद वार्ड नंबर 21 खिलड़ा से सदस्य अमरू राम निवासी गांव पटयोड़ा, डाकघर मलोह को निर्विरोध जिला परिषद अध्यक्ष चुने गए। वार्ड नंबर 09 थाची से जिला परिषद सदस्य बोदी देवी निवासी गांव भनवाड़ी डाकघर थाची को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया।

इसके उपरांत पीठासीन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने नवनिर्वाचित जिला परिषद  अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर सदर से विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, विनोद कुमार, राकेश जमवाल, इंद्र सिंह, दलीप ठाकुर, पूर्ण चंद ठाकुर, दीपराज सहित जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह तथा जिला पंचायत अधिकारी एवं सचिव जिला परिषद अंकित डोगरा भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow