जिला सिरमौर में 6 जून को होगी मेगा मॉक ड्रिल , सभी उप मंडलों में होगा आयोजन : प्रियंका वर्मा 

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से 9वीं राज्यव्यापी आपदा प्रबंधन  मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन जिला सिरमौर के सभी उप मंडलों में  6 जून, 2025 को किया जाएगा

Jun 4, 2025 - 18:46
 0  43
जिला सिरमौर में 6 जून को होगी मेगा मॉक ड्रिल , सभी उप मंडलों में होगा आयोजन : प्रियंका वर्मा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
       
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  04-06-2025
हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से 9वीं राज्यव्यापी आपदा प्रबंधन  मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन जिला सिरमौर के सभी उप मंडलों में  6 जून, 2025 को किया जाएगा। 
यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने देते हुए बताया कि यह मॉकड्रिल उपमंडल नाहन के रूचिरा पेपर मिल कालाअंब, त्रिलोकपुर कालाअंब को जोड़ने वाले त्रिलोकपुर पुल , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र नाहन , डॉ. वाई. एस. परमार मेडिकल कॉलेज नाहन , उपमंडल पच्छाद के अंतर्गत सराहां बाजार , उपमंडल कफोटा के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन , उपमंडल राजगढ़ के अंतर्गत नेहरू ग्राउंड के समीप राजगढ़ बाजार , उपमंडल शिलाई के गांव चयाना , उपमंडल संगडाह के अंतर्गत गांव पाब तथा उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत यमुना मंदिर नजदीक गुरुद्वारा पांवटा साहिब सभी स्थलां पर एक साथ आयोजित की जाएगी। 
उन्होंने बताया कि मॉकड्रिल के आयोजन हेतु उपमंडल स्तर पर उपमंडलाधिकारी की देखरेख में इंसिडेंट रिस्पांस टीम (आई.आर.टी) का गठन किया गया है। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी जैसे पुलिस, गृह रक्षा, अग्निशमन, स्वास्थ्य, जल शक्ति, लोक निर्माण विभाग, खंड विकास अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, खाद्य आपूर्ति तथा शिक्षण संस्थानों के एन.सी.सी. व एन.एस.एस शामिल होगे। यह सभी टीमे जिला मुख्यालय में स्थापित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर को रिपोर्ट करेगी। उपायुक्त ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लेना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow