ग्राम पंचायत टटियाना में सर्वसम्मति से चुने गए प्रतिनिधि, अनोखी परंपरा बनी मिसाल
ग्राम पंचायत टटियाना के शाटी पाशी चौंतरा में आज पंचायत प्रतिनिधियों का चयन सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान गांव के लोगों ने एक अनोखी और सराहनीय परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बिना किसी चुनावी प्रतिस्पर्धा के प्रतिनिधियों का चयन किया।
शिलाई 3 मई, 2026 :

गौरतलब है कि वर्ष 2020 में गांव के चार बड़े परिवारों के बीच आपसी सहमति से यह व्यवस्था शुरू की गई थी। इस प्रक्रिया के तहत प्रत्येक परिवार अपने-अपने प्रतिनिधियों के नाम प्रस्तावित करता है, जिसके बाद पर्ची डालकर निष्पक्ष रूप से चयन किया जाता है।
आज आयोजित चयन प्रक्रिया में प्रधान पद के लिए पूनम शर्मा, उप-प्रधान के लिए दाता राम शर्मा और बीडीसी सदस्य के रूप में प्रियंका शर्मा को चुना गया।
इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य गांव में आपसी भाईचारा बनाए रखना, चुनावों में होने वाले अनावश्यक खर्च से बचना और बिना किसी विवाद के शांतिपूर्ण तरीके से नेतृत्व का चयन सुनिश्चित करना है।
What's Your Reaction?