कुंभ मेले में सिरमौर के शिव कांडों गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग केदार सिंह लापता 

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ पर्व में देश विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी कुंभ मेले में हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के शिव कांडों गांव के 70 वर्षीय केदार सिंह लापता हो गए हैं। बताते हैं कि कुंभ मेले में 29 जनवरी को सुबह सेक्टर 23 के संगम घाट से वह अपने परिवार से बिछड़ गए और अभी तक उनका कोई भी पता नहीं चल पाया है।  परिजनों ने कुंभ मेले में काफी तलाश की लेकिन  पता नहीं चल पाया है

Jan 30, 2025 - 16:51
 0  286
कुंभ मेले में सिरमौर के शिव कांडों गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग केदार सिंह लापता 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ -  नाहन   30-01-2025
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ पर्व में देश विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी कुंभ मेले में हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के शिव कांडों गांव के 70 वर्षीय केदार सिंह लापता हो गए हैं। बताते हैं कि कुंभ मेले में 29 जनवरी को सुबह सेक्टर 23 के संगम घाट से वह अपने परिवार से बिछड़ गए और अभी तक उनका कोई भी पता नहीं चल पाया है।  परिजनों ने कुंभ मेले में काफी तलाश की लेकिन  पता नहीं चल पाया है। 
साथ ही परिजनों ने कुंभ मेले में पहुंचे लाखों लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं 70 वर्षीय बुजुर्ग केदार सिंह नजर आए तो है उसकी जानकारी 98164 39209 और 9816121570 नंबरों पर दे। जानकारी के लिए परिजनों और आचार्य देवेंद्र शर्मा के नंबर साझा किए हैं जिस पर इसकी जानकारी दी जा सकती है। साथ ही लोगों से भी आग्रह किया है कि जो लोग कुंभ ,मेले में गए हैं वह अपनी टोली के साथ रहे , क्योंकि कुंभ मेले में देश और विदेश से करोड़ों लोग पहुंच रहे हैं। 
इस दौरान यदि कोई शख्स अपनी टोली से अलग हो जाता है तो उसको ढूंढने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। श्रद्धालुओं को चाहिए क्यों है अपनी टोली से अलग ना रहे और साथ-साथ चले ताकि किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी घटना सामने ना आए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow