ट्रैफिक जाम ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें ,शहर के होटलों में शनिवार को 65 फीसदी रही ऑक्यूपेंसी  

राजधानी में शनिवार को ट्रैफिक जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। वहीं शहर के होटलों में शनिवार को 65 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। सैलानियों के वाहनों की अवैध पार्किंग से कई जगह जाम भी लगता रहा। ढली से ओल्ड बस स्टैंड तक महज 6 किलोमीटर के सफर में लोगों को एक घंटे से अधिक समय लग गया

Oct 26, 2025 - 10:55
 0  23
ट्रैफिक जाम ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें ,शहर के होटलों में शनिवार को 65 फीसदी रही ऑक्यूपेंसी  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    26-10-2025

राजधानी में शनिवार को ट्रैफिक जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। वहीं शहर के होटलों में शनिवार को 65 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। सैलानियों के वाहनों की अवैध पार्किंग से कई जगह जाम भी लगता रहा। ढली से ओल्ड बस स्टैंड तक महज 6 किलोमीटर के सफर में लोगों को एक घंटे से अधिक समय लग गया।

सैलानियों की संख्या बढ़ने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर रौनक है। आम तौर पर यह दूरी 25 से 30 मिनट में तय हो जाती है, लेकिन सुबह और शाम दोनों समय पीक ऑवर्स में वाहन रेंगते रहे।   ढली-संजौली बाईपास से नवबहार और छोटा शिमला से पेट्रोल पंप तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। 

इस दौरान ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय वाहन मालिक गंगाराम, आकाश और राहगीर सानिया, हरप्रीत, गंगाराम ने बताया कि वह शाम 5:20 बजे ढली से वाहन में ओल्ड बस स्टैंड के लिए निकले, लेकिन करीब 6:20 बजे बस ओल्ड बस स्टैंड पहुंच पाए। 

इस दौरान ढली-संजौली बाईपास से नवबहार तक वाहनों की कतारें लग गई। छोटा शिमला से पेट्रोल पंप तक भी वाहन कतारों में लगे रहे। इसमें करीब 6 किमी के सफर में एक घंटा लग गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow