तेंदुए ने पिता की गोद में उठाए बच्चे पर किया हमला,पिता ने लात-घूंसे मार बच्चे को उसके चंगुल से छुड़ाया

शिमला जिले के उपमंडल चौपाल की पंचायत देवत के कोठमल गांव में तेंदुए ने पिता की गोद में उठाए बच्चे पर हमला कर दिया। पिता ने तेंदुए का मुकाबला किया और लात-घूंसे मार बच्चे को उसके चंगुल से छुड़ाया। बच्चे की पीठ और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं

Oct 25, 2025 - 19:41
Oct 25, 2025 - 19:44
 0  20
तेंदुए ने पिता की गोद में उठाए बच्चे पर किया हमला,पिता ने लात-घूंसे मार बच्चे को उसके चंगुल से छुड़ाया

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     25-10-2025

शिमला जिले के उपमंडल चौपाल की पंचायत देवत के कोठमल गांव में तेंदुए ने पिता की गोद में उठाए बच्चे पर हमला कर दिया। पिता ने तेंदुए का मुकाबला किया और लात-घूंसे मार बच्चे को उसके चंगुल से छुड़ाया। बच्चे की पीठ और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं।

घायल बच्चे को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। घटना शुक्रवार रात की है। गांव का मोहम्मद सिकंदर अपने पांच साल के बेटे को गोद में उठाकर घर की ओर जा रहा था। अचानक तेंदुआ बच्चे पर झपट पड़ा। सिकंदर ने बच्चे को कसकर पकड़े रखा। उन्होंने साहस दिखाते हुए तेंदुए को लात-झूंसे मारे। 

इसके बाद तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया। परिजन बच्चे को सिविल अस्पताल चौपाल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया। उधर, वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम भेज दी है। लोगों से रात के समय बाहर नहीं निकलने और सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

पंचायत देवत के प्रधान राजेंद्र चौहान ने बताया कि देवत, कोठमल, कुंबड़ा के आसपास कई बार तेंदुआ देखा गया है। यह तेंदुआ झाड़ियों में दुबका रहता है। कई बार तो इसकी आवाज दिन में भी सुनाई देती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow