कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात जबकि निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी 

कुल्लू ज़िला की ऊंची चोटियों पर आज दोपहर बाद से हल्का हिमपात हो रहा है जबकि निचले इलाकों में बारिश हो रही है। अटल टनल धुंधी  के आसपास बर्फबारी का दौर जारी

Mar 15, 2026 - 19:27
 0  35
कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात जबकि निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी 

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू    15-03-2026

कुल्लू ज़िला की ऊंची चोटियों पर आज दोपहर बाद से हल्का हिमपात हो रहा है जबकि निचले इलाकों में बारिश हो रही है। अटल टनल धुंधी  के आसपास बर्फबारी का दौर जारी है। लगातार हो रही बर्फबारी के कारण सड़क की स्थिति 4×2 वाहनों तथा दोपहिया वाहनों के लिए सुरक्षित नहीं है। 

मनाली प्रशासन ने पर्यटकों एवं आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोलंग बैरियर से आगे फिलहाल 4×2 वाहनों और दोपहिया वाहनों के जाने पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी पर्यटकों से अनुरोध किया गए कि वे अनावश्यक रूप से ऊपरी क्षेत्रों की ओर न जाएँ। यदि जाना अत्यंत आवश्यक हो तो केवल 4×4 वाहनों का ही उपयोग करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow