एफसीए के लंबित मामलों का निर्धारित समय में किया जाए निपटारा , समीक्षा बैठक  में उपायुक्त ने दिए निर्देश 

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों की प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारी समन्वय आधारित गतिविधियों को सुनिश्चित बनाएं। उपायुक्त आज एफसीए के अंतर्गत वन मंडल चुराह में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित अनुमति मामलों की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

Mar 16, 2026 - 18:20
Mar 16, 2026 - 18:49
 0  30
एफसीए के लंबित मामलों का निर्धारित समय में किया जाए निपटारा , समीक्षा बैठक  में उपायुक्त ने दिए निर्देश 
यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा  16-03-2026
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों की प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारी समन्वय आधारित गतिविधियों को सुनिश्चित बनाएं। उपायुक्त आज एफसीए के अंतर्गत वन मंडल चुराह में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित अनुमति मामलों की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 
उपायुक्त ने उपनिदेशक उच्च शिक्षा को शिक्षण संस्थानों के भवन निर्माण के लिए एफआरए (वन अधिकार अधिनियम) के तहत अनुमति मामले तैयार करने को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय और पारदर्शिता के साथ कार्य करें तथा लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की दिशा में प्रयास करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों में आपत्तियां लंबित हैं, उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति समय रहते कर ली जाए। 
उन्होंने बताया कि विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत परिवेश-1 पर 25 और परिवेश -2 पर 5 अपलोड मामले अनुमति के लिए प्रक्रिया में है। बैठक में वन मंडल अधिकारी सुशील गुलेरिया , उप निदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन ,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण जोगिंदर शर्मा व सहायक अभियंता संजीव अत्री उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow