पांगी के जंगल दुर्लभ वन्य जीवों की बन चुके सुरक्षित स्थान,पांगी के धरवास में दिखाई दिए दुर्लभ चंबा सेक्रेड लंगूर  

जनजातीय क्षेत्र पांगी के जंगल दुर्लभ वन्य जीवों की सुरक्षित स्थान बन चुके हैं। कुछ माह पहले वन विभाग के कर्मचारियों ने दुर्लभ बर्फानी तेंदुए और कस्तूरी हिरण की फोटो कैमरे में कैद करके इन प्रजातियों के होने का प्रमाण दिया

Mar 16, 2026 - 11:40
Mar 16, 2026 - 11:45
 0  41
पांगी के जंगल दुर्लभ वन्य जीवों की बन चुके सुरक्षित स्थान,पांगी के धरवास में दिखाई दिए दुर्लभ चंबा सेक्रेड लंगूर  

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा    16-03-2026

जनजातीय क्षेत्र पांगी के जंगल दुर्लभ वन्य जीवों की सुरक्षित स्थान बन चुके हैं। कुछ माह पहले वन विभाग के कर्मचारियों ने दुर्लभ बर्फानी तेंदुए और कस्तूरी हिरण की फोटो कैमरे में कैद करके इन प्रजातियों के होने का प्रमाण दिया। अब दुर्लभ चंबा सेक्रेड लंगूर की फोटो से एक अन्य दुर्लभ प्रजाति को उजागर किया।

ये तीनों प्रजातियां दुनिया से विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। ऐसे में इनके संरक्षण को लेकर सरकार सख्त कदम उठा रही है। वन विभाग जंगलों में छुपी इन प्रजातियों को उजागर कर रहा है। इसका आने वाले समय में वन्य प्राणी विभाग को काफी लाभ होगा। 

रविवार को जब धरवास के पास वन विभाग के कर्मचारी जंगलो की निगरानी कर रहे थे तो उसी दौरान उनकी नजर सड़क पर खाने की तलाश में पहुंचे चंबा सेक्रेड लंगूरों के परिवार पर पड़ी। 

तीन बंदरों का झुंड सड़क में खाने की तलाश के साथ धूप का आनंद उठा रहा था। वन कर्मियों ने उनकी फोटो डीएफओ को भेजी। अपने फेसबुक पेज पर भी फोटो अपडेट की। चंबा सेक्रेड लंगूर को हिमालयी धूसर लंगूर भी कहा जाता है। यह अत्यंत दुर्लभ और संकटग्रस्त प्रजाति मानी जाती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow