दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र माह के मेले के प्रथम दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़  

दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र माह के मेले के प्रथम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान लगभग 35 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में दर्शन कर बाबा बालक नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया

Mar 16, 2026 - 12:34
Mar 16, 2026 - 17:02
 0  36
दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र माह के मेले के प्रथम दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़  

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    16-03-2026

दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र माह के मेले के प्रथम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान लगभग 35 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में दर्शन कर बाबा बालक नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

मंदिर अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि मेले के पहले दिन मंदिर में कुल 19 लाख 88 हजार 626 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ। इसमें गुफा में चढ़ाए गए 12 लाख 13 हजार 366 रुपये तथा दान पेटियों में प्राप्त 7 लाख 13 हजार 266 रुपये शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं ने सोना, चांदी और विदेशी मुद्रा भी चढ़ावे के रूप में अर्पित की। चैत्र मेले के अवसर पर मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />