दर्दनाक :  स्कूल जा रही छात्रा की खाई में गिरकर मौत

प्रदेश के जिला चंबा के उपमंडल भरमौर की पंचायत बड़ग्रां के भद्राह गांव से मांधा की तरफ स्कूल जा रही छात्रा की खाई में गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिजन, ग्रामीण और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच खाई से कड़ी मशक्कत के बाद शव निकाल

Nov 29, 2024 - 20:57
 0  118
दर्दनाक :  स्कूल जा रही छात्रा की खाई में गिरकर मौत

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा    29-11-2024

प्रदेश के जिला चंबा के उपमंडल भरमौर की पंचायत बड़ग्रां के भद्राह गांव से मांधा की तरफ स्कूल जा रही छात्रा की खाई में गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिजन, ग्रामीण और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच खाई से कड़ी मशक्कत के बाद शव निकाल भरमौर अस्पताल पहुंचाया। 

जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। जानकारी के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांधा में जमा दो में पढ़ने वाली 16 वर्षीय वर्षा देवी पुत्री सुभाष शर्मा निवासी भदरा स्कूल जा रही थी। सुबह 9:30 बजे बन्नी गांव के पीछू संजू नाला के पास पहुंचने पर अचानक उसे ठोकर लगी। इससे उसका संतुलन बिगड़ने से वह 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

छात्रा के खाई में गिरने के बाद बेसुध होता देख बच्चों ने चिल्लाना आरंभ कर दिया। बच्चों की आवाजें सुन कर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत छात्रा के परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद परिजनों और पुलिस टीम ने छात्रा का शव खाई से बाहर निकाला गया। 

भरमौर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि ठोकर लगने के बाद खाई में गिरने से छात्रा की मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow