दर्दनाक हादसा : ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर , आठ लोगों की मौत , चार की हालत गंभीर घायल

बिहार की राजधानी पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के पास शनिवार की सुबह एक ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में सात महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक, ऑटो में सवार होकर ये सभी लोग फतुहा में गंगा स्नान के लिए जा रहे

Aug 23, 2025 - 19:38
 0  74
दर्दनाक हादसा : ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर , आठ लोगों की मौत , चार की हालत गंभीर घायल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
न्यूज़ एजेंसी - पटना  23-08-2025

बिहार की राजधानी पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के पास शनिवार की सुबह एक ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में सात महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक, ऑटो में सवार होकर ये सभी लोग फतुहा में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। सभी मृतक नालंदा जिला के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावा गांव निवासी थे। 
पटना के ग्रामीण एसपी ने घटना की पुष्टि की और बताया कि सभी घायलों को तत्काल पटना रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह भादो की अमावस्या सुबह गंगा नदी में डुबकी लगाकर लौट रहे थे, लेकिन लौटते वक्त सड़क पर मौत ने आकर उन्हें घेर लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कई शव सड़क पर बिखर गए। मौके पर ही सन्नाटा पसर गया, आसपास खड़े लोग चीखते-चिल्लाते रह गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पटना के शाहजहांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
घायल चार यात्रियों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिगरियामा में ट्रक और ऑटो रिक्शा में हुई टक्कर में आठ लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। नीतीश कुमार ने कहा कि यह घटना काफी दुःखद है। सभी मृतक नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलामा गांव के निवासी थे। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow