दून वैली स्कूल भट्टनवाली के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व

दून वैली स्कूल भट्टनवाली ने अपने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Nov 6, 2026 - 13:41
 0  8
दून वैली स्कूल भट्टनवाली के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व

यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब 6 नवंबर : 

दून वैली स्कूल भट्टनवाली ने अपने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

स्कूल के विद्यार्थियों ने रग्बी, कबड्डी, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसी खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल सहित जिला सिरमौर का नाम रोशन किया है। विशेष रूप से अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग की छात्राओं ने दोनों श्रेणियों में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

वहीं, स्कूल के चार होनहार खिलाड़ी नोशी, निकुंज, वेदांश और दिव्यांश राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल परिसर में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी पांडे ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी लगन, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते हुए नई ऊंचाइयां हासिल करने और दूसरों के लिए प्रेरणा बनने का संदेश दिया।

समारोह में खिलाड़ियों की सफलता के पीछे अभिभावकों, शिक्षकों और प्रशिक्षकों के योगदान की भी सराहना की गई। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रत्येक उपलब्धि उनके बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />