देश विरोधियों पर मोदी सरकार का प्रहार, कांग्रेस नेताओं की पाकिस्तान परस्ती उजागर : डॉ बिंदल 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण देशविरोधी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कड़े निर्णय लिए हैं, वह पूरे देश की भावनाओं के अनुरूप हैं और आम जनमानस ने उनका जोरदार स्वागत

Apr 30, 2025 - 16:06
 0  43
देश विरोधियों पर मोदी सरकार का प्रहार, कांग्रेस नेताओं की पाकिस्तान परस्ती उजागर : डॉ बिंदल 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    30-04-2025

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण देशविरोधी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कड़े निर्णय लिए हैं, वह पूरे देश की भावनाओं के अनुरूप हैं और आम जनमानस ने उनका जोरदार स्वागत किया है। 

सिंधु जल समझौते की समीक्षा हो, पाकिस्तान से हर प्रकार के संबंधों को समाप्त करने का निर्णय हो, या फिर भारत में अवैध रूप से रह रहे पाक नागरिकों को वापस भेजने की कार्यवाही—हर कदम राष्ट्रहित में है। लेकिन कांग्रेस नेताओं को इस पर पेट में मरोड़ उठ रही है।

डॉ. बिंदल ने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि जब से देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर का रास्ता दिखाने की बात चली है, कांग्रेस नेताओं की हालत वैसी हो गई है जैसे उनके घर का कोई सदस्य पाकिस्तान भेजा जा रहा हो। यह वही कांग्रेस है जो हमेशा पाकिस्तान की भाषा बोलती रही है। 

जब भारत के वीर जवान शहीद होते हैं, तब इनके मुंह से एक शब्द नहीं निकलता, लेकिन जब पाकिस्तान पर सख्ती होती है, तब इन्हें मानवता की दुहाई याद आती है। उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के लोगों को पानी मिले या न मिले, इसकी कांग्रेस को कोई चिंता नहीं। लेकिन जैसे ही पाकिस्तान को जाने वाले पानी पर रोक की बात होती है, इन्हें बेचैनी घेर लेती है। 

देश के नागरिकों की निर्मम हत्याएं इन्हें अमानवीय नहीं लगतीं, लेकिन पाकिस्तान के साथ जल संधि तोड़ना इन्हें अमानवीय लगता है। ऐसी सोच सिर्फ कांग्रेस के नेताओं की हो सकती है—जो सत्ता के लिए देश की सुरक्षा से समझौता करने को तैयार हैं।

हिमाचल प्रदेश को लेकर डॉ. बिंदल ने गंभीर चिंता जताई और कहा कि यहां भी अनेक अवैध पाकिस्तानी, बांग्लादेशी घुसपैठिए और रोहिंग्या छद्म पहचान के साथ रह रहे हैं। यह देश की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि इस दिशा में त्वरित और कठोर कार्यवाही की जाए। 

प्रदेश सरकार को पूरे हिमाचल में अवैध विदेशी नागरिकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर इन सभी घुसपैठियों को तत्काल बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।डॉ. बिंदल ने दो टूक कहा देशद्रोहियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है और पाकिस्तानपरस्त मानसिकता को अब बेनकाब करना होगा। भाजपा राष्ट्र की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होने देगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow