हिमाचल के सभी स्थानीय निकाय भंग , सरकार ने नगर परिषदों और निगमों तैनात के प्रशासक 

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। इसी के चलते आज हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी 47 नगर निकायों को भंग कर प्रशासक नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। बताते हैं कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायती राज चुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी आरंभ कर दी है , जिसके चलते हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी स्थानीय निकायों को भंग कर दिया है। सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के 47 नगर निकायों में वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी , कार्यकारी अधिकारी और सचिव को प्रशासक नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए

Jan 24, 2026 - 20:36
 0  41
हिमाचल के सभी स्थानीय निकाय भंग , सरकार ने नगर परिषदों और निगमों तैनात के प्रशासक 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  24-01-2026
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। इसी के चलते आज हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी 47 नगर निकायों को भंग कर प्रशासक नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। बताते हैं कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायती राज चुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी आरंभ कर दी है , जिसके चलते हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी स्थानीय निकायों को भंग कर दिया है। सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के 47 नगर निकायों में वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी , कार्यकारी अधिकारी और सचिव को प्रशासक नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। 
यह नियुक्तियां हिमाचल प्रदेश सरकार ने तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है जिसके चलते अब हिमाचल प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों के सदस्यों पार्षदों की शक्तियां खत्म हो गई है। अब सारी शक्तियां प्रशंसकों के पास चली गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक हिमाचल प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1994 की धारा 268(1) के तहत यह व्यवस्था लागू की गई है। आदेश के संबंध में सरकार ने सभी नगर निकायों के सुचारू संचालन के लिए एसडीएम को एक लाख से 5 लाख रुपए तक के विकास कार्यों की स्वीकृति देने के प्रशासनिक अधिकार दिए हैं। 
यह प्रशासनिक व्यवस्था तब तक लागू रहेगी जब तक सरकार द्वारा नए आदेश जारी नहीं किए जाते हैं। सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के जारी होने के बाद अब सभी स्थानीय निकायों के पार्षदों की शक्तियां समाप्त हो गई है और अब सभी विकास कार्यों का संचालन कार्यकारी अधिकारी या फिर स्थानीय एसडीएम द्वारा देखी जाएगी। 
 
इन नगर निकायों में प्रशासक नियुक्त
जिन नगर निकायों में प्रशासक नियुक्त किए गए हैं , उनमें बिलासपुर , श्रीनयना देवी , घुमारवीं , तलाई , चंबा , डलहौजी , चुवाड़ी , सुजानपुर टीहरा , नादौन , भोटा , कांगड़ा , नूरपुर , नगरोटा बगवां , देहरा , ज्वालामुखी , बैजनाथ-पपरोला , जवाली , शाहपुर , कुल्लू , मनाली , भुंतर , बंजार , सुंदरनगर , सरकाघाट , जोगिंद्रनगर , नेरचौक , रिवालसर , करसोग , रोहड़ू , रामपुर , ठियोग , सुन्नी , नारकंडा , चौपाल , कोटखाई , जुब्बल , नाहन , पांवटा साहिब , राजगढ़ , नालागढ़ , परवाणु , अर्की , संतोषगढ़ , मेहतपुर-बसदेहड़ा , दौलतपुर-चौक , गगरेट और टाहलीवाल शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow