पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का थुनाग में कार्यकर्ताओं से आह्वान कांग्रेस के झूठे प्रचार का दें मुंहतोड़ जवाब 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को थुनाग में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत थुनाग मंडल की दो दिवसीय कार्यशाला के समापन सत्र में कार्यकर्ताओं को ऊर्जा से भरते हुए संगठन की मजबूती, सिद्धांतों और विचारधारा पर विस्तृत मार्गदर्शन

Mar 11, 2026 - 19:53
Mar 11, 2026 - 20:16
 0  1
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का थुनाग में कार्यकर्ताओं से आह्वान कांग्रेस के झूठे प्रचार का दें मुंहतोड़ जवाब 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

बोले, केंद्र की योजनाओं को जनता के बीच ले जाएं कार्यकर्ता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दमदार नेतृत्व से बढ़ी भारत की साख 

यंगवार्ता न्यूज़ - ​मंडी    11-03-2026

पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को थुनाग में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत थुनाग मंडल की दो दिवसीय कार्यशाला के समापन सत्र में कार्यकर्ताओं को ऊर्जा से भरते हुए संगठन की मजबूती, सिद्धांतों और विचारधारा पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। 

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं हैं, बल्कि ये कार्यकर्ताओं को समाज के प्रति उनकी नैतिक और राजनैतिक जिम्मेदारियों को अधिक प्रभावी ढंग से निभाने के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम हैं, जिससे संगठन की नींव और अधिक सुदृढ़ होती है। 

जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विचार को समाज के अंतिम व्यक्ति तक ले जाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य होना चाहिए और इसके लिए केंद्र सरकार की ऐतिहासिक योजनाओं के बारे में जनता को जागरूक करना अनिवार्य है। 

राज्य की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने तंज कसा कि अब इस सरकार की विफलता की चर्चा करना भी गौण लगने लगा है क्योंकि प्रदेश के हर चौराहे और गली में लोग स्वयं इनकी कार्यप्रणाली और 'नालायकी' की बातें कर रहे हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि जनता शासन से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। 

नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दमदार और दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत की साख वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व रूप से बढ़ी है और केंद्र सरकार ने ऐसे साहसिक एवं ऐतिहासिक फैसले लिए हैं जिनका देश की जनता दशकों से बेसब्री से इंतजार कर रही थी। 

उन्होंने विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने, तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त करने और अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के सपने को साकार करने जैसे मील के पत्थरों का जिक्र किया, जो केवल मोदी सरकार की इच्छाशक्ति से ही संभव हो पाए हैं। 

इसके अतिरिक्त, उन्होंने गरीब कल्याण, आयुष्मान भारत और दर्जनों अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों ने समाज के हर वर्ग को प्रत्यक्ष लाभ पहुँचाया है, जबकि हिमाचल की वर्तमान सरकार केवल विकास कार्यों को रोकने और पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा जनहित में खोले गए दो हजार संस्थानों को बंद करने का काम कर रही है। 

मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में नाचन दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हीं संस्थानों का उद्घाटन किया जिन्हें भाजपा सरकार ने शुरू किया था और उनके स्वयं के कार्यकाल की उपलब्धि के नाम पर मात्र आठ लाख का एक भवन है, जिसकी लागत इतनी कम है कि हमारे समय में ऐसे भवनों का शिलान्यास या उद्घाटन ग्राम प्रधान स्तर पर ही कर दिया जाता था। 

उन्होंने ग्रामीण विकास की योजनाओं और बजट प्रावधानों पर भी विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि पारदर्शिता बढ़ाने के लिए वी.बी.जी.राम.जी में किए गए बदलावों को कांग्रेस योजना बंद होने के रूप में प्रचारित कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि बजट में सवा लाख करोड़ का भारी-भरकम प्रावधान रखा गया है। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे कांग्रेस के इस झूठे और नकारात्मक प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दें, जनता के बीच जाकर केंद्र की उपलब्धियों को साझा करें और यह सुनिश्चित करें कि समाज का हर वर्ग सत्य से अवगत हो सके ताकि प्रदेश और देश की प्रगति का मार्ग निरंतर प्रशस्त होता रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow