द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल ने रचा इतिहास: CBSE कक्षा 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का पर्याय बन चुके द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल, पांवटा साहिब ने CBSE द्वारा घोषित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में 100% सफलता अर्जित कर एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता सिद्ध की

Apr 16, 2026 - 18:11
 0  7
द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल ने रचा इतिहास: CBSE कक्षा 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    16-04-2026

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का पर्याय बन चुके द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल, पांवटा साहिब ने CBSE द्वारा घोषित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में 100% सफलता अर्जित कर एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता सिद्ध की है।

इस वर्ष विद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इनमें वत्सल शर्मा 94.4%, आयुष्मान गाबा 94%, दक्ष ठाकुर 92%, हर्षवर्धन 90.2%, ओम प्रकाश यादव 90%, प्रियांशु धीमान 89.6%, सोनाक्षी बरेजा 89.2%, अनय यादव 88.4%, यश 87.2% एवं सचिन यादव ने 85.8% अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के डायरेक्टर ललित शर्मा ने इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "यह परिणाम एक दिन की मेहनत नहीं, बल्कि पूरे वर्ष की योजना, परिश्रम और पार्टनरशिप का नतीजा है। विद्यार्थियों ने लक्ष्य तय किया, शिक्षकों ने मार्ग दिखाया और अभिभावकों ने संबल दिया। मैं पूरे TROWS परिवार को इस उपलब्धि की बधाई देता हूँ।"

डायरेक्टर एकेडमिक्स अंजू अरोड़ा ने विद्यालय की शैक्षणिक रणनीति पर प्रकाश डालते हुए बताया, "हमारा फोकस रटने पर नहीं, समझने पर है। NCERT आधारित कॉन्सेप्ट बिल्डिंग, चैप्टर-वाइज टेस्ट, परफॉरमेंस एनालिसिस, डाउट काउंटर, पेरेंट-टीचर मीट और मोटिवेशनल सेशन के माध्यम से हमने प्रत्येक बच्चे को परीक्षा के लिए मानसिक रूप से भी तैयार किया। यह परिणाम हमारे विज़न ‘लर्निंग विद पर्पस’ की पुष्टि करता है।"

प्रधानाचार्या ममता सैनी ने कहा, "कक्षा 10 बोर्ड पहली बड़ी परीक्षा होती है। हमारे बच्चों ने समय-प्रबंधन, सेल्फ-स्टडी और अनुशासन का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह आने वाले बैचों के लिए प्रेरणा बनेगा। मैं सभी सफल विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना करती हूँ।"

विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि के लिए समस्त शिक्षकगण,गैर-शैक्षणिक स्टाफ , विद्यार्थियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का संकल्प दोहराया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow