अस्थाई व्यवस्था पर चल रही सरकार, पद घटाने से पहले जवाब दें CM सुक्खू- नंदा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आईएएस और आईएफएस अधिकारियों के पदों की संख्या घटाने के बाद अब पुलिस विभाग में आला अधिकारियों के पद कम करने की बात कही है

Jun 2, 2026 - 17:23
 0  7
अस्थाई व्यवस्था पर चल रही सरकार, पद घटाने से पहले जवाब दें CM सुक्खू- नंदा

यंगवार्ता न्यूज शिमला 2 जून :

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आईएएस और आईएफएस अधिकारियों के पदों की संख्या घटाने के बाद अब पुलिस विभाग में आला अधिकारियों के पद कम करने की बात कही है। डीजीपी और एडीजीपी जैसे कई शीर्ष पदों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पदों का काम एक ही है, लेकिन अलग-अलग पद बनाए गए हैं और अब वे इनकी संख्या कम करने की बात कर रहे हैं। इस फैसले पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। हिमाचल बीजेपी मीडिया संयोजक करन नंदा ने पूछा कि मुख्यमंत्री को पहले यह बताना चाहिए कि सरकार अस्थाई व्यवस्था पर क्यों चल रही है। 

करन नंदा ने कहा कि राज्य को अभी तक न स्थायी डीजीपी मिला है और न ही स्थायी सीएस। इससे पहले जो मुख्य सचिव थे, वे कार्यकारी मुख्य सचिव रहे। उन्हें अपनी रिटायरमेंट से चार दिन पहले ही मुख्य सचिव बनाया गया था। भाजपा ने इसे लोकतंत्र पर भी सीधा हमला करार दिया और पूछा है कि मुख्यमंत्री संघीय ढांचे को कमजोर करने की कोशिश क्यों कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow