नाहन के एसएफडीए हॉल में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर आयोजित

14 सितम्बर से 2 अक्तूबर, 2024 तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 के अंतर्गत आज नाहन के एसएफडीए हॉल में स्वच्छता से जुडे सिरमौर जिला आए सफाई मित्रों के लिए सफाई मित्र सुरक्षा हेतू एक दिवसीय शिविर का आयोजन

Sep 29, 2024 - 19:06
 0  40
नाहन के एसएफडीए हॉल में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर आयोजित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   29-09-2024

14 सितम्बर से 2 अक्तूबर, 2024 तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 के अंतर्गत आज नाहन के एसएफडीए हॉल में स्वच्छता से जुडे सिरमौर जिला आए सफाई मित्रों के लिए सफाई मित्र सुरक्षा हेतू एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा ने की।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाडे में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जैसे स्कूली बच्चों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकालना, गंदे हॉटस्पॉट की पहचान करना तथा गंदगी को साफ करना इत्यादि शामिल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से हमारे दृष्टिकोण में सफाई के प्रति साकारात्मक परिवर्तन आने की संभावना होती है।

इस शिविर में सिरमौर जिला के विभिन्न स्थानों के 350 सफाई मित्रों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र जो कचरे के प्रबंन्धन व साफ-सफाई का कार्य करते हैं, उनके स्वास्थ्य संबधी समस्याओं के समाधान के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है।

 स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 82 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा खून के 60, शूगर के 80, रक्तचाप के 82 मरीजो ंके टेस्ट करने के बाद उन्हें मुफत दवांईयां वितरित की गई। इसके अतिरिक्त आईसीटीसी के 33 व टीबी के 15 सेम्पल भी जांच के लिए भेजे गए है। इस शिविर में आयुष विभाग ने 167 लोगो की स्वास्थ्य जांच कर मुफत दवाईयां प्रदान की।

शिविर में आए सभी सफाई मित्रों के आधार नवीनीकरण करने के लिए आधार नवीनीकरण शिविर का भी आयोजन किया गया है जिसमें 25 लोगो के आधार का नवीनीकरण किया गया। इससे पहले जिला विकास अधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग अभिषेक मित्तल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर बीएमओ धगेडा मनीषा अग्रवाल, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोडा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, क्रेडिट प्लानिंग अधिकारी प्रताप पराशर सहित विभिन्न स्ंवय सहायता समूहों के सदस्य व अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।
                                      

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow