राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन किया गया. प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का संदेश देते हुए लगभग 2000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने आप मैराथन में दौड़ लगाई

Sep 29, 2024 - 19:01
Sep 29, 2024 - 19:02
 0  33
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

2 हज़ार से ज्यादा प्रतिभागियों ने नशा मुक्त हिमाचल के लिए लगाई दौड़ 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    29-09-2024

रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन किया गया. प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का संदेश देते हुए लगभग 2000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने आप मैराथन में दौड़ लगाई. 21 किलोमीटर की ये हाफ मैराथन आरंभिक बिंदु ऐतिहासिक रिज मैदान से शुरू होकर HIPA केंपस ढली पर समाप्त हुई। 

इस हाफ मैराथन का शुभारंभ करने पहुंचे प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रदेशवासियों से पुलिस के इस कार्यक्रम में सहयोग देते हुए हिमाचल को नशा मुक्त बनाने के लिए काम करने का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने पंचायतों के स्तर पर नशा मुक्ति कार्यक्रम चलाने की भी बात कही। 

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि वह दूसरी बार इस हाफ मैराथन का हिस्सा बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि सभी आयु वर्ग के लोगों के साथ-साथ दिव्यांग जन तक इस हाफ मैराथन में शामिल होकर यह संदेश दे रहे हैं कि हिमाचल को नशा मुक्त होना ही चाहिए। 

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि इस मौके पर वह प्रदेशवासियों से भी अपील करते हैं कि गांव-गांव में लोगों को हिमाचल पुलिस की पहल का सहयोग देना चाहिए और हिमाचल में नशा मुक्ति के लिए अपने स्तर पर काम करना चाहिए. राज्यपाल ने कहा कि अब पंचायत स्तर पर भी नशा मुक्ति के लिए काम करने की जरूरत है. इसको लेकर उन्होंने पंचायती राज मंत्री से भी चर्चा की है ताकि पंचायती राज के माध्यम से लोगों  को नशा मुक्ति के लिए काम करने के लिए जागरूक किया जाए। 

हाफ मैराथन को लेकर जानकारी देते हुए शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को ड्रग्स के प्रति जागरूक करने का है. नशे का प्रभाव जिस तरह से बढ़ता जा रहा है ऐसे में युवाओं और हर आयु वर्ग के लोगों में जागरूकता लाना जरूरी है.

उन्होंने कहा कि नशे के दुष्परिणामों को देखते हुए आज हर व्यक्ति ड्रग्स की बढ़ती समस्या को लेकर चिंतित है. ऐसे में इसी उम्मीद के साथ इस हाफ मैराथन का आयोजन किया गया है कि लोग केवल दौड़ में नहीं बल्कि नशा मुक्ति में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow