राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान के दौलत सिंह पार्क में लगेंगी पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित दौलत सिंह पार्क में लगाई जाएगी

Sep 29, 2024 - 19:12
 0  68
राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान के दौलत सिंह पार्क में लगेंगी पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    29-09-2024

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की शिमला के रिज मैदान पर प्रतिमा लगाने के लिए आखिरकार राज्य की सुक्खू सरकार को जगह मिल ही गई। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित दौलत सिंह पार्क में लगाई जाएगी। 

इस पार्क में प्रतिमा लगाने के लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है। महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुए नगर निगम सदन ने शनिवार को इसे मंजूरी दे दी है।नगर निगम के अनुसार 30 जुलाई 2021 को कांग्रेस पार्षद सिमी नंदा ने इस बारे में सदन में प्रस्ताव दिया था। पार्षद ने रिज पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग की थी। सदन ने इसे मंजूरी भी दी थी। 

इसके बाद दो जून 2023 को नगर निगम की ओर से इस बारे में अनापत्ति प्रमाणपत्र भी जिला प्रशासन को दे दिया गया था। लेकिन अब नगर निगम से पूछा गया है कि दौलत सिंह पार्क में कहां पर यह प्रतिमा लगाई जानी है। सदन ने फैसला लिया कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की यह प्रतिमा इस पार्क में पूर्व सीएम वाईएस परमार और लेफ्टिनेंट कर्नल दौलत सिंह की प्रतिमा के बीच में लगाई जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow