भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई भी विरोध प्रदर्शन प्रदेश के लोगों के जनमत का अपमान : प्रतिभा सिंह 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता जनमत का अपमान कर रहे हैं। प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत देकर सरकार के लिए चुना है। ऐसे में भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई भी विरोध प्रदर्शन प्रदेश के लोगों के जनमत का अपमान

Dec 10, 2024 - 19:58
Dec 10, 2024 - 20:14
 0  63
भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई भी विरोध प्रदर्शन प्रदेश के लोगों के जनमत का अपमान : प्रतिभा सिंह 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    10-12-2024

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता जनमत का अपमान कर रहे हैं। प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत देकर सरकार के लिए चुना है। ऐसे में भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई भी विरोध प्रदर्शन प्रदेश के लोगों के जनमत का अपमान है। 

प्रेस बयान में प्रतिभा ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने दो साल के कार्यकाल में पांच गारंटियों को पूरा किया है। शेष गारंटियों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में सरकार बेहतर काम कर रही है। बुधवार को बिलासपुर में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। 

इस रैली में प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने दो साल का लेखा-जोखा जनता के समक्ष रखेगी। इसके अलावा आगामी कार्यों की रूपरेखा को भी प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रदेश का विकास रास नहीं आ रहा है, इसलिए वह कांग्रेस सरकार के खिलाफ अनाप शनाप बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow