पंचायतीराज मंत्री करेंगे ग्राम पंचायत प्रधानों-उप-प्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता
मंडी जिला के नव-निर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह मंडी के पड्डल मैदान में 15 जून, 2026 को आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह की अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह करेंगे।
प्रवास कार्यक्रम के अनुसार अनिरुद्ध सिंह 15 जून को प्रातः 11.30 बजे मंडी पहुंचेंगे। वे दोपहर 12 बजे नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों के जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। समारोह के उपरांत वे शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।
What's Your Reaction?




