युवा कांग्रेस के पांचवें स्तंभ की कांग्रेस भवन नाहन में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शुभ्रा जिंटा ने की लॉन्चिंग

कांग्रेस भवन नाहन में युवा कांग्रेस के "पांचवें स्तंभ" कार्यक्रम की लॉन्चिंग की गई। युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शुभ्रा जिंटा ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह लॉन्चिंग कांग्रेस के संविधान लीडरशिप कार्यक्रम के तहत की गई।

Jun 12, 2026 - 17:39
 0  4
युवा कांग्रेस के पांचवें स्तंभ की कांग्रेस भवन नाहन में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शुभ्रा जिंटा ने की लॉन्चिंग

यंगवार्ता न्यूज नाहन 12 जून, 2026 : 

कांग्रेस भवन नाहन में युवा कांग्रेस के "पांचवें स्तंभ" कार्यक्रम की लॉन्चिंग की गई। युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शुभ्रा जिंटा ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह लॉन्चिंग कांग्रेस के संविधान लीडरशिप कार्यक्रम के तहत की गई।

मीडिया से बात करते हुए युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शुभ्रा चिंता ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे और विभिन्न मुद्दों को निर्भयता के साथ उठाने वाले युवाओं को "पांचवें स्तंभ" अभियान से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इनफ्लुएंसर्स और ऐसे युवाओं को एक मंच उपलब्ध करवाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि कुछ युवा सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात बेबाकी से रखते हैं और समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। ऐसे ही युवाओं को राजनीतिक नेतृत्व से जोड़ने और उन्हें प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से युवा कांग्रेस ने एक नई पहल शुरू की है। नाहन में युवा कांग्रेस के "पांचवें स्तंभ" कार्यक्रम की लॉन्चिंग की गई, जिसमें डिजिटल इनफ्लुएंसर्स और सोशल मीडिया पर सक्रिय युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी इन युवाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान करेगी। साथ ही राजनीति में रुचि रखने वाले युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने और आगे बढ़ने के अवसर भी दिए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow