MC नाहन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए भाजपा समर्थित पार्षदों ने ज्ञापन के माध्यम से डीसी से लगाई गुहार
नगर निकाय चुनाव होने के बाद लंबा समय बीत चुका है मगर MC नाहन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव अभी तक नहीं हो पाए जिस पर अब सवाल उठने लगे हैं। इसी कड़ी में भाजपा समर्थित पार्षदों ने उपायुक्त सिरमौर को ज्ञापन सौंपकर जल्द चुनाव करवाने की गुहार लगाई है।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 12 जून, 2026 :
नगर निकाय चुनाव होने के बाद लंबा समय बीत चुका है मगर MC नाहन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव अभी तक नहीं हो पाए जिस पर अब सवाल उठने लगे हैं। इसी कड़ी में भाजपा समर्थित पार्षदों ने उपायुक्त सिरमौर को ज्ञापन सौंपकर जल्द चुनाव करवाने की गुहार लगाई है।
मीडिया से बात करते हुए नवनिर्वाचित पार्षद संजय चौहान ने कहा कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव लंबित होने के कारण नगर परिषद के कई विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विकास को गति देने के लिए जल्द से जल्द चुनाव की तिथि घोषित की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी पार्षद निजी तौर पर प्रशासनिक अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक चुनाव की तारीख तय नहीं हो पाई है।
पार्षदों का कहना है कि नगर पंचायत राजगढ़ में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जबकि नगर परिषद पांवटा साहिब के लिए भी चुनाव की तिथि निर्धारित कर दी गई है। ऐसे में नगर परिषद नाहन के लिए भी जल्द चुनाव करवाए जाने की मांग की जा रही है।
What's Your Reaction?